फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजधानी में बाइक से घर जा रही युवती से छेड़छाड़, ऑटो सवार युवकों ने किया कमेंट; ड्राइवर ने बुलाई पुलिस

Mon, 29 Jun 2026 01:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के हजरतगंज में बाइक से घर लौट रही युवती से शेयरिंग ऑटो में सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी की। ऑटो चालक की सतर्कता से पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़ लिया। दो आरोपी फरार हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच करने पहुंची। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरतगंज में रविवार रात दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रही मदेयगंज निवासी युवती से ऑटो सवार नशे में धुत तीन लोगों ने छेड़खानी की। विरोध पर मारपीट करने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले दो आरोपी भाग निकले। एक को हिरासत में लिया गया है। हजरतगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक रविवार रात वह जन्मदिन की पार्टी कर दोस्त के साथ गोमतीनगर से लौट रही थी। रास्ते में ऑटो सवार तीन युवक उन पर अभद्र टिप्पणी करने लगे, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।  युवक पीछा करते हुए हजरतगंज के डीएसओ चौराहे तक पहुंच गए। युवती ने यहां स्कूटी रोकी और विरोध जताया। इस पर युवक ऑटो से उतरकर छेड़खानी व मारपीट करने लगे। मामला बढ़ता देख ऑटो चालक ने यूपी 112 पर कॉल कर दिया।

वीडियो बनाने पर दो आरोपी भाग निकले

पीड़िता ने बताया कि वह वीडियो बनाने लगी तो दो आरोपी भाग निकले। इस बीच हजरतगंज पुलिस पहुंच गई और एक आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव शुक्ला है। पुलिस गौरव, ऑटो चालक और पीड़िता को थाने लेकर पहुंची। 

एडिशनल इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना है कि आरोपी ने बताया कि ऑटो सवार तीनों लोग एक दूसरे को नहीं जानते थे। वह समिट बिल्डिंग से पार्टी करके लौटा था। बिल्डिंग के बाहर शेयरिंग में ऑटो बुक किया था। उसमें पहले से दो लोग नशे में बैठे थे। एडिशनल इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो की स्कूटी से टक्कर हुई थी। इसके विरोध पर आरोपियों ने मारपीट की। घटनास्थल पर लगे कैमरों की फुटेज देखने के साथ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें