फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योगी कैबिनेट की बैठक आज, होमगार्डों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा; 21 प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Mon, 06 Jul 2026 05:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Yogi cabinet: यूपी कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। इस बैठक में 21 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। 
विज्ञापन
योगी कैबिनेट की बैठक आज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में होमगार्ड स्वयंसेवकों का 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही कुछ अन्य विभागों में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव पेश होगा। कैबिनेट में विभिन्न विभागों के करीब दो दर्जन प्रस्ताव रखे जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए पेश होगा। प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन के लिए नई स्टार्टअप नीति 2026 को मंजूरी दी जाएगी, जिसमें सब्सिडी और कई तरह की रियायतें दी जानी हैं। मदरसा शिक्षा परिषद के अनुदानित अरबी फारसी मदरसों में शिक्षकों को सेवानिवृत्ति की आयु से पहले असामयिक मृत्यु की दशा में देय ग्रेच्युटी के भुगतान का प्रस्ताव भी मंजूर हो सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना की कार्ययोजना, कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय, गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन

ये प्रस्ताव भी शामिल

- उप्र अधीनस्थ (सहकारी समितियां और पंचायत) लेखा परीक्षा सेवा (प्रथम संशोधन) नियमावली
- वेतन समिति 2016 की सिफारिशों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर दी गई सिफारिशों को मंजूरी
- गोरखपुर में 100 बेड के अस्पताल के लिए जमीन
- नगर निगम गोरखपुर और मुरादाबाद के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की मंजूरी
- वाराणसी में रोपवे पायलट परियोजना के तहत जमीन वाराणसी विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव
- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पंचायती राज विभाग संचालन एवं अनुरक्षण नीति
- उप्र परिवीक्षा अधिकारी राजपत्रित सेवा नियमावली 2026 में संशोधन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें