फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू होगा, विभागाध्यक्ष को अधिकार

Fri, 20 Mar 2020 10:30 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सचिवालय व सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू होगा। इसी तरह दिहाड़ी मजदूरों के भरण-पोषण को लेकर वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली समिति शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। इस संबंध में भी जल्दी ही एलान हो सकता है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में वर्क-फ्रॉम-होम व्यवस्था के संबंध में विभागाध्यक्ष निर्णय करेंगे। किन कर्मियों को ऑफिस बुलाना है, किन्हें नहीं, यह विभागाध्यक्ष तय करेंगे। जो कर्मचारी-अधिकारी घर पर रहेंगे, वे ई-मेल व व्हाट्सएप पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर उन्हें ऑफिस बुलाया जा सकेगा। घर पर रहने के समय जो काम दिया जाएगा, उसे समय से पूरा करना होगा। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी हो जाएगा। सचिवालय में पांच दिनी कार्यदिवस की वजह से शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है। ऐसे में यह व्यवस्था सोमवार से ही लागू हो पाएगी।

इसी तरह दिहाड़ी मजदूरों के भरण-पोषण के संबंध में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में गठित समिति ने गुरुवार को भी बैठक की। शुक्रवार तक कमेटी भरण-पोषण संबंधी राशि व  कार्ययोजना तय कर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद इस संबंध में भी आदेश जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें