रिश्ता प्रमाणित करने वाला दस्तावेज अपलोड करना होगा
उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव मोहम्मद तारीक में बताया कि आवेदन के समय पासपोर्ट के प्रथम और अंतिम पृष्ठ, पासपोर्ट साइज फोटो, आवासीय पते का प्रमाण और महरम (पति या ऐसे निकट पुरुष रिश्तेदार, जिनसे महिला का निकाह नहीं हो सकता) से रिश्ता प्रमाणित करने वाला दस्तावेज अपलोड करना होगा।
महिला आवेदक ने पहले हज कमेटी या हज ग्रुप ऑर्गनाइजर के माध्यम से हज नहीं किया होना चाहिए। जिस कवर में महिला आवेदन कर रही है, उसमें उसे शामिल करने के बाद पांच से अधिक आवेदन मान्य नहीं होंगे। 500 सीटों से अधिक आवेदन आने पर डिजिटल रैंडम सेलेक्शन यानी ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।