फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूटी से आत्मदाह करने विधान भवन के सामने पहुंची महिला, पुलिस ने पकड़ा; नौ माह पहले हुई थी शादी

Thu, 19 Feb 2026 08:09 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से आहत महिला ने विधान भवन के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला ने पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न व बेदखली का आरोप लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विधान भवन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर कृष्णानगर के दामोदर नगर में रहने वाली स्नेहा सिंह ने बृहस्पतिवार को विधान भवन के गेट नंबर तीन के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते ने स्नेहा को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें हजरतगंज थाने ले जाया गया।

विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि स्नेहा का मायका बख्शी का तालाब के कठवारा गांव में है। नौ माह पहले स्नेहा की शादी दामोदर नगर निवासी अधिवक्ता विनायक सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि 26 जनवरी को विनायक और उसके घरवालों ने स्नेहा को मायके भेज दिया था। बृहस्पतिवार को स्नेहा ससुराल पहुंची तो उसे घर में दाखिल नहीं होने दिया गया। इसी से आहत होकर स्नेहा स्कूटी से विधान सभा सत्र के दौरान वहां पहुंची थीं। 

स्नेहा साथ में पेट्रोल लेकर गई थीं। स्नेहा ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। हालांकि, समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने स्नेहा को पकड़ लिया, जिससे वह खुद को नुकसान नहीं पहुंचा सकीं। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि स्नेहा पति के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन


स्नेहा ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की थी। स्नेहा के पति ने उसे मायके भेजने के बाद प्रापर्टी से भी बेदखल कर नोटिस भेजा था। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को स्नेहा ससुराल पहुंची थीं। पीड़िता ने आरोपियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

हत्या के मामले में जेल जा चुका है पति

एसीपी कृष्णानगर ने बताया कि स्नेहा का पति कुछ साल पहले हत्या के एक मामले में जेल गया था। स्नेहा की तहरीर पर आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्नेहा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें