फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरात आने के पहले मंडप में पहुंची महिला, बोली मैं हूं पहली पत्नी, सुनाई पूरी कहानी...एफआईआर हुई दर्ज

Mon, 25 Nov 2024 06:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Bride created ruckus: यूपी की राजधानी में शादी के मंडप में गजब हंगामा हुआ। दूल्हे की पहली पत्नी बरात आने के ठीक पहले मंडप में पहुंच गई। मामला इतना आगे बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ गई। 
 
विज्ञापन
शादी में हुआ हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली पत्नी से विवाद के बाद दूसरी शादी रचाने जा रहे युवक की पोल खुल गई। पहली पत्नी बरात पहुंचने से पहले ही मंडप में पहुंच गई। उसने लड़की पक्ष को पूरे मामले की जानकारी दी तो सन्नाटा पसर गया। मामले की जानकारी होने के बाद बरात रास्ते से ही लौट गई। बरात पारा के राम विहार काॅलोनी से बाराबंकी जानी थी। युवक की पहली पत्नी ने पारा थाने में आरोपी पति, सास और ननद पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नगर पंचायत में रहने वाले व्यक्ति की बेटी की शादी पारा की राम विहार काॅलोनी निवासी संदीप के साथ तय हुई थी। शुक्रवार रात बरात आनी थी। 1000 लोगों को निमंत्रण दे रखा था। चारों ओर खुशी का माहौल था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। खाना तैयार था। टेंट और अन्य साज सज्जा भी हो चुकी थी। दुल्हन भी तैयार हो चुकी थी। सभी बरात का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शाम सात बजे लखनऊ के पारा क्षेत्र से एक युवती मंडप में पहुंची।

उसने आरोप लगाया कि जिस युवक की बरात आ रही है वह उसका पति है। पति से उनका विवाद चल रहा है, लेकिन तलाक नहीं हुआ है। युवती ने 112 पर फोन मिलाकर पुलिस बुला ली। शादी टूटने की खबर सुनकर दुल्हन भी रो पड़ी। उसके पिता ने तहरीर देकर शादी में खर्च हुए 3.80 लाख रुपये दिलाने की मांग की। युवती ने शुक्रवार देर रात पति संदीप, सास जानकी रावत, ननद खुशबू और रोशनी पर केस दर्ज कराया है। पुलिस संदीप के घर गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। सिर्फ कुछ महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन


गुपचुप ढंग से छपवाया शादी का कार्ड
युवती का आरोप है कि संदीप ने मामले को छिपाने के लिए गुपचुप तरीके से शादी का कार्ड छपवाया और लोगों को निमंत्रण दिया। आरोपी ने वधु पक्ष को अंधेरे में रखा और पहली शादी के बारे में कुछ नहीं बताया। कॉलोनी में चर्चा है कि एक रिश्तेदार ने संदीप की शादी तय कराई थी। डॉक्टर खेड़ा चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि संदीप ने युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनाें एक ही कॉलोनी में रहते थे। चार नवंबर 2023 को चुंगी के पास बने मंदिर में दोनों ने शादी की थी। कुछ दिन के बाद विवाद होने पर संदीप अपने माता पिता के घर पर रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें