फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : करोड़ों की ठगी मामले में फरार 50 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार, एसटीएफ ने अपार्टमेंट से पकड़ा

Wed, 12 Nov 2025 05:56 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि 2011 में जेकेवी लैंड एंड डेवलपर्स इन्फ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी खोली थी। कंपनी का एक दफ्तर ललितपुर में खोला गया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रही पीजीआई सौभाग्यम अपार्टमेंट निवासी प्रियंका सिंह को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार किया। प्रियंका के खिलाफ वर्ष 2019 में ललितपुर थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


एसटीएफ के एएसपी सत्यसेन यादव के मुताबिक इनामी अपराधियों की धर-पकड़ के अभियान के दौरान एसटीएफ को 50 हजार रुपये की इनामी प्रियंका सिंह के बारे में जानकारी मिली। सर्विलांस की मदद ली गई तो प्रियंका की लोकेशन उसके पीजीआई सौभाग्यम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1205 में मिली। इस सूचना पर बुधवार एसटीएफ की टीम ने प्रियंका को वहां से गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि वर्ष 2011 में जेकेवी लैंड एंड डेवलपर्स इन्फ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी खोली थी। कंपनी का एक दफ्तर ललितपुर में खोला गया और रजिस्टर्ड दफ्तर हजरतगंज के महात्मा गांधी मार्ग पर था। कंपनी में दीपक शुक्ला और आशीष श्रीवास्तव डायरेक्टर थे। प्रियंका सिंह, उनके पति राजेश कुमार सिंह दुर्गेश जायसवाल और विक्रांत त्रिपाठी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर थे। 
विज्ञापन


कंपनी ने लोगों से निवेश के नाम पर खाते खुलवाए और एफडी कराई। जाल में फंसे लोगों ने जब कंपनी में रुपये निवेश करना शुरू किया तो करोड़ों रुपये कंपनी में जमा हो गए। इसके बाद कंपनी के लोग सारे रुपये लेकर भाग गए। इस मामले में ठगी का शिकार हुए लोगों ने वर्ष 2019 में कोतवाली जनपद ललितपुर में कंपनी के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

29 जून को पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर आशीष श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। प्रियंका सिंह के खिलाफ डीआईजी झांसी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के अनुसार प्रियंका सिंह के खिलाफ आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदासनगर, मऊ, महोबा, लखनऊ और ललितपुर में धोखाधड़ी व जालसाजी के 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें