फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवरिया को छोड़ गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिला कार्यकारिणी गठित, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री की मिली मंजूरी

Thu, 02 Apr 2026 10:40 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के अधिकांश जिलों की कार्यकारिणी का गठन पूरा कर लिया है, जबकि कुछ जिलों में अभी गठन बाकी है। प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री की मौजूदगी में बैठक कर नामों को मंजूरी दी गई। चयन में जातीय संतुलन और सहमति का ध्यान रखते हुए योग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
भाजपा की हुई मीटिंग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की प्रक्रिया तहत बृहस्पतिवार को गोरखपुर क्षेत्र के जिला कमेटियों के कार्यकारिणी गठन को अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही भाजपा के सांगठनिक 98 जिलों में अधिकांश जिलों के कार्यकारिणी के गठन का अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। 

विज्ञापन


अब सिर्फ उन पांच जिलों अंबेडकर नगर गोरखपुर महानगर, देवरिया, वाराणसी जिला और चंदौली के जिला कार्यकारिणी का गठन बाकी रह गया है। इन जिलों में अभी तक जिलाध्यक्षों का चुनाव नहीं हो पाया है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में गोरखपुर क्षेत्र की जिला समितियों के गठन को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों तथा जिला पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करके क्षेत्र के सभी जिला कार्यकारिणी के गठन का काम पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन


बैठक में पहले दोनों शीर्ष प्रदेश पदाधिकारियों ने पहले जिलावार समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों से विस्तृत फीडबैक लिया। इसके बाद क्षेत्रीय संगठन की ओर से प्राप्त नाम पर मुहर लगाया गया।

सूत्रों ने बताया कि सभी जिलों में जातीय समीकरण के लिहाज नाम को मंजूरी दी गई है। जबकि विवादित नामों को सूची से बाहर किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि संगठन में दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का दायित्व है। योग्य, कर्मठ एवं राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं को आम सहमति के आधार पर जिला समितियों में स्थान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें