68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति लागू करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए उत्तीर्णांक में 5 फीसदी छूट देने की अपील की। उन्होंने 150 पूर्णांक में 60 अंक (40 फीसदी) पर परिणाम संशोधित कर नई सूची जारी करने को कहा। अभ्यर्थी नेता तूफान सिंह ने बताया कि आयोग ने 5 फीसदी छूट का निर्देश दिया है। इस छूट से ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को लाभ मिलेगा। अभ्यर्थियों ने विभाग से जल्द अनुपालन कराकर न्याय दिलाने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञापन लेने के बाद जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। आशुतोष वर्मा और नवीन चौधरी भी ज्ञापन देने वालों में शामिल थे।