फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोशल मीडिया पर अब सक्रिय होगी बसपा? आकाश आनंद के बयान के बाद उठी आईटी सेल बनाने की मांग

Mon, 09 Jun 2025 08:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

BSP on social media: अभी तक सोशल मीडिया से दूर रहने वाली बसपा क्या अब सोशल मीडिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी? आकाश आनंद के बयान के बाद ऐसी मांग उठ रही है। 
 
विज्ञापन
आकाश आनंद के बयान के बाद उठी मांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की ओर से पार्टी का आईटी सेल नहीं होने के दिए गए बयान से बसपा समर्थक नाखुश हैं। पार्टी का आईटी सेल बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के हमलों का जवाब दिया जा सके।

विज्ञापन


बता दें कि आकाश आनंद ने रविवार को जारी अपने बयान में पार्टी कार्यकर्ताओं को फर्जी आईटी सेल से सावधान रहने को कहा है। उन्होंने आगाह किया कि कुछ लोग मेरे नाम से फर्जी आईटी सेल संचालित कर रहे हैं। बसपा एक मिशनरी आंदोलन है, जो केवल कार्यकर्ताओं के बल पर चलता है। आकाश के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर पार्टी समर्थक आईटी सेल बनाने की वकालत करने लगे हैं। साथ ही, बीते चुनाव के दौरान बसपा से लोगों को जोड़ने के लिए शुरू की गई मिस्ड कॉल सर्विस के निष्क्रिय होने पर भी सवाल उठा रहे हैं।

बता दें कि आकाश आनंद ने राजनीति में आने के बाद पार्टी को सोशल मीडिया पर सक्रिय करना शुरू कर दिया था। उन्होंने पार्टी की वेबसाइट को नया कलेवर देने के साथ कई अन्य पहल भी की थी। दरअसल, बसपा के तमाम समर्थक सोशल मीडिया पर पार्टी से जुड़ी गतिविधियों आदि का प्रचार-प्रसार करते रहते हैं। इस बाबत कई पैरोडी अकाउंट भी बनाए गए, जिसे लेकर पार्टी ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें