फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : कौन होगा यूपी का मुख्य सचिव... कल दिन भर चलती रहीं अटकलें, आज साफ होगी तस्वीर; ये नाम चर्चा में

Thu, 31 Jul 2025 01:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Chief Secretary: यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। प्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा यह आज साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन
सीएम के साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इसको लेकर तस्वीर गुरुवार को साफ होगी। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलेगा या फिर नई तैनाती होगी, इसको लेकर बुधवार को चर्चाओं का बाजार दिनभर गर्म रहा। केंद्र सरकार द्वारा कोई संकेत न मिलने की वजह से मुख्य सचिव को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


मनोज कुमार सिंह 30 जून 2024 को मुख्य सचिव बनाए गए और वह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को जुलाई के पहले सप्ताह में पत्र भेजा था। केंद्र सरकार इसके पहले मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय और दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल बढ़ा चुकी है। मनोज कुमार सिंह की गिनती मुख्यमंत्री के करीबियों में होती है।

केंद्र सरकार द्वारा अभी तक जितने भी मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार दिया गया है उसका पत्र अंतिम दिन ही आया है। इसीलिए प्रदेश के लोगों के साथ ब्यूरोक्रेसी को गुरुवार का बेसब्री से इंतजार है। सभी की निगाहें केंद्र की ओर लगी हुई हैं। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार न मिलने पर तीन आईएएस के नामों पर विचार होगा। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, केंद्र में तैनात देवेश चतुर्वेदी और अपर मुख्य सचिव वित्त और कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार के नाम चर्चाओं में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें