मालूम हो कि आनंद कुमार आकाश आनंद के पिता हैं। आकाश आनंद से उलट आनंद कुमार ज्यादातर पर्दे के पीछे से ही पार्टी में अपनी भूमिका अदा करते रहे हैं। आंनद कुमार रैलियों आदि से दूर रहे हैं। राजनीति में सक्रिय होने के बाद आकाश आनंद न सिर्फ कई राज्यों के प्रभारी बनाए बल्कि पार्टी के स्टार प्रचारक भी रहे हैं।
आनंद के भरोसेमंद हैं रामजी गौतम
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि रामजी गौतम की मेहनत व कार्यशैली से पार्टी के लोग खुश हैं। इन पर मेरे साथ-साथ आनंद कुमार का भी पूरा भरोसा है। आनंद कुमार दिल्ली में रहकर कार्य करेंगे, जबकि रामजी गौतम देश के हर राज्य में जाकर पार्टी की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए मेरे निर्देशों को लागू करवायेंगे। जहां चुनाव नजदीक होंगे, तो वहां यह अपना ज्यादा समय देंगे। इनका ज्यादातर कार्य फील्ड का ही होगा।