फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में एक साथ सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश; जारी हुआ अलर्ट

Wed, 01 Apr 2026 07:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में अप्रैल का पहला दिन मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच बीता। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। 
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में अप्रैल का पहला हफ्ता माैसमी उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में तीन और सात अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से प्रदेश भर में तेज हवा संग बेमाैसम बारिश का एक और दाैर शुरू होगा।

विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार दो विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी, मध्यांचल व बुंदेलखंड के कई हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलेगिरने की भी संभावना जताई गई है।

इधर 31 मार्च और एक अप्रैल के दाैरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश हुई। कन्नाैज में सर्वाधिक 29 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। वहीं मैनपुरी में 20 मिमी और लखनऊ में 15.1 मिमी वर्षा हुई। एटा, हाथरस और चित्रकूट में भी 10 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। फर्रूखाबाद में ओले गिरने की भी सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। जबकि आजमगढ़ में 38.4 डिग्री और अयोध्या में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें