फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में पछुआ चलने से बढ़ी गलन, कई जिलों में कोहरे का गहरा असर; 50 मीटर के नीचे पहुंची दृश्यता

Mon, 08 Dec 2025 09:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में लगातार गलन बढ़ रही है। पछुआ हवा चलने से कई जिलों में गलन का स्तर बढ़ा है। 
विज्ञापन
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में गलन भरी पछुआ हवाओं के साथ ठंड का माैसम अपने पूरे रंग में है। सुबह- शाम कोहरे और ठिठुरन भरी सर्द रातों के साथ पाैष माह की शुरुआत हो चुकी है। दिन में हो रही गुनगुनी धूप भी गलन से राहत नहीं दे रही।

विज्ञापन


धुंध और कोहरे की वजह से तराई के कुशीनगर, बहराइच में दृश्यता 50 मीटर से नीचे सिमट गई। वहीं आजमगढ़ में दृश्यता 300 मीटर दर्ज हुई। इटावा, अयोध्या, कानपुर शहर आदि में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश में पारे में क्रमश: गिरावट जारी रहेगी। इस बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई इलाकों में छिटपुट बादलों की माैजूदगी रहेगी।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। विक्षोभ के गुजरने के बादल छंटेंगे और धूप-छांव के माैसम से निजात मिलेगी। इस बीच प्रदेश के तराई व अन्य इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम धुंध व कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बढ़ती ठंड के साथ बिगड़ी राजधानी की हवा

 राजधानी में बढ़ती ठंड के साथ यहां की हवा फिर से खराब होनी शुरू हो गई है। सोमवार को तालकटोरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 तक पहुंच गया। ऐसी हवा को सेहत के लिए बेहद खराब माना जाता है। इसके साथ ही अलीगंज, गोमतीनगर और बीबीएयू में भी हवा की गुणवत्ता ऑरेंज जोन में दर्ज हुई।

राजधानी में ठंड और गलन ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम धुंध और कोहरे के साथ्र दोपहर में छिटपुट बादलों की वजह से धूप-छांव का माैसम रहा।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। विक्षोभ के गुजरने के बादल छंटेंगे और धूप-छांव के माैसम से निजात मिलेगी। इस बीच सुबह के समय हल्के से मध्यम धुंध व कोहरा बना रहेगा।सोमवार को दिन का तापमान बिना बदलाव के 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें