पिछले दो दिनों से लखनऊ में चल रही पछुआ के रफ्तार में और तेजी आई। मंगलवार को राजधानी में दोपहर बाद धूल उड़ाती हुई पछुआ देखने को मिली। दिन व रात के पारे में बढ़त भी दर्ज की गई। मंगलवार को इन हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के पार चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हवाओं में तेजी के साथ तात्कालिक तौर पर पारे में हल्की गिरावट के संकेत हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ेगी और तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। रफ्तार थमने के बाद धूप तीखी होगी और गर्माहट बढ़ेगी।
मंगलवार को 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ दिन का पारा 30.8 डिग्री और रात का पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मंगलवार को लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा हरे यानी स्वास्थ्य के लिए अच्छे श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं गोमतीनगर, अलीगंज, बीबीएयू, लालबाग और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में देखने को मिली।
कुकरैल - 80 - हरा - अच्छा
गोमतीनगर- 104 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 102 - पीला- मध्यम
तालकटोरा - 114 - पीला- मध्यम
लालबाग- 158 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 145 - पीला- मध्यम