फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: हवा का रुख बदला... बढ़ेगी गलन, पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय; इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Thu, 11 Dec 2025 08:35 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में गलन भरी पछुआ हवाओं से ठंड का दायरा बढ़ गया। कोहरे से दृश्यता घट गई है। धुंध और कोहरे से कुशीनगर, बहराइच में दृश्यता 50 मीटर से नीचे रही। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले के मौसम का हाल...
विज्ञापन
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में आज से एक बार फिर हवा का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में पूर्वा हवाएं चलेंगी। इसके असर से अगले तीन दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में तीन से चार डिग्री की बढ़त की संभावना है। इस दौरान हवा में ठंड और गलन तो बरकरार रहेगी। लेकिन, जहां रात का पारा सामान्य से काफी नीचे है, वहां तापमान सामान्य या इससे ज्यादा दर्ज हो सकता है।

दृश्यता 50 मीटर दर्ज हुई

इसके साथ ही तराई इलाकों के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर जैसे दस जिलों में घने से अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को घने कोहरे की वजह से गोरखपुर और बरेली में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं बहराइच, बलिया, शाहजहांपुर, मुरादाबाद आदि में दृश्यता 50 मीटर दर्ज हुई।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से अगले तीन चार दिनों में रात के पारे में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़त के संकेत हैं। कहीं कहीं छिटपुट बादल दिखाई दे सकते हैं। दिन के पारे में कुछ खास बढ़त के आसार कम है।

घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

कोहरे का येलो अलर्ट

देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें