फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आज से प्रदेश के इन 22 जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी

Tue, 09 Sep 2025 12:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से पलट रहा है। मंगलवार से कई जिलों बारिश और वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। 
विज्ञापन
यूपी के कई जिलों में वज्रपात की आशंका। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के माैसम में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी और तराई के कई जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए पूर्वी और तराई के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर जैसे 22 जिलों में गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं दक्षिणी जिलों सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी आदि में भी गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 सितंबर से मानसूनी ट्रफ रेखा दोबारा उत्तर की ओर खिसकेगी और तराई में मध्यम से भारी बारिश होगी।

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका
सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें