फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, ज्यादातर जिलों से बादल और कोहरे के छटने का पूर्वानुमान, बढ़ेगी रात की ठंड

Sat, 25 Jan 2025 07:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Winter in UP: यूपी में आज से मौसम के बदलने का पूर्वानुमान है। पछुआ हवाएं चलने से कोहरे और धुंध से राहत मिलेगी। हालांकि इससे रात की सर्दी बढ़ेगी। 
 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस तक यूपी में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। यूपी के पश्चिमी हिस्से से विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रदेश में अब उत्तरी पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। शनिवार से पछुआ की रफ्तार और बढ़ेगी। इसके असर से धीरे-धीरे कोहरे के घनत्व में कमी आएगी। साथ ही यूपी के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़त भी देखने को मिलेगी। तराई समेत कई जिलों में रात में घने कोहरे और ठंडी पछुआ की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। फतेहपुर 7.6 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा और 26 डिग्री के साथ कानपुर सबसे गर्म रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार के लिए तराई के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। अयोध्या, अमेठी आजमगढ़ में शुक्रवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। बदले हुए मौसम के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिन में तपिश भरी धूप से राजधानी लखनऊ समेत अधिकतर जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। उत्तरी पछुआ हवाओं के जोर से प्रदेश में कोहरे का असर कम होगा। आने वाले कुछ दिनों तक सुबह शाम हल्के से मध्यम कोहरे की मौजूदगी के साथ यूपी के अधिकतर इलाकों में दिन में धूप खिलेगी और मौसम लगभग स्थिर रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां घने कोहरे की संभावना

यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें