फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में आज से एक बार फिर से बदलेगा मौसम, इन जिलों में हल्की बारिश के आसार; चलेंगी पूरवा हवाएं

Mon, 05 Oct 2026 06:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी से मानसून विदा हो गया है। सर्दी ने हल्की आहट दे दी है पर आने वाले दिनों में एक बार फिर से मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की विदाई के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम ने फाैरी ताैर पर करवट लेने के संकेत दिए हैं। सोमवार से तराई के जिलों में हवा का रुख पछुआ से पूरवा होने के साथ नेपाल से सटे तराई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी तराई के जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वाराणसी, आजमगढ़ और बलिया में भी बादलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के चलते तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को दिन की गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार शाम से ही पूर्वी तराई के जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई थी। सोमवार को इसके और सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन

बदलेगा हवा का रुख, आज बादलों की आवाजाही

मानसून की विदाई के बाद राजधानी के मौसम में सोमवार से दो दिन के लिए बदलाव के संकेत हैं। हवा का रुख बदलकर पुरवा हो जाएगा और बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। धूप-छांव के असर से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुरवा के साथ बादलों की सक्रियता बढ़ने से दिन के तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिसमें 0.2 डिग्री की गिरावट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें