फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: बुंदेलखंड-पश्चिम के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बाकी जिलों को अभी करना होगा इंतजार

Fri, 26 Jul 2024 12:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP weather: यूपी का मौसम रोज नए करवट ले रहा है। पूरे प्रदेश में एक साथ बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी में बारिश की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
शुक्रवार को कई जिलों में होगी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई का चौथा सप्ताह लग जाने के बाद पूरे प्रदेश में एक साथ बारिश नहीं हो रही है। मानसून की धीमी रफ्तार की वजह से प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए अभी भी लोगों को इंतजार करना होगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश के दक्षिणी इलाकों के अलावा बुंदेलखंड और पश्चिम के कुछ हिस्से में शुक्रवार के लिए भारी बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश हुई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 के बीच मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक 36.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं गाजीपुर में 22.8 मिमी., बहराइच में 27 मिमी. और गाजीपुर में 22.8 मिमी. बारिश दर्ज हुई। दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो बृहस्पतिवार को प्रदेश में बस्ती में सर्वाधिक 38 डिग्री, कानपुर में 37.9 डिग्री और बलिया व अयोध्या में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में चुर्क व गाजीपुर में सबसे कम 25 डिग्री सेल्सियस तो वहीं मेरठ व बस्ती में 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

इन इलाकों में है भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें