फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: अवध में सुबह-सुबह सूर्यदेव की किरणों से भागी ठंड; निहाल हुए लोग, पश्चिमी यूपी में शीत लहर के संकेत

Tue, 13 Jan 2026 08:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather News: अवध क्षेत्र में सुबह-सुबह सूर्यदेव की किरणों से ठंड भाग गई। लोग धूप सकने के लिए घरों से बाहर दिखे। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर के संकेत हैं। तराई क्षेत्र में घने कोहरे के आसार हैं। आगे पढ़ें ताजा अपडेट...
विज्ञापन
UP Weather News/ अवध का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सूर्यदेव की किरणें खिलीं तो लोग निहाल हो उठे। साथ ही ठंड भी भाग गई। शीतलहर और कोहरे से राहत मिली तो सड़कों पर जनजीवन सामान्य दिखा। लोग धूप सेकने को घरों से बाहर दिखे।   

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला रहा। तापमान में आई गिरावट के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात के समय शीत लहर और पाले की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बरेली में न्यूनतम तापमान 3.8 और मुजफ्फरनगर में 3.9 के साथ शीत लहर ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को तराई क्षेत्र में घने कोहरे के साथ कई जिलों में शीत लहर के आसार बताए गए।

हवा की दिशा परिवर्तित होकर उत्तरी पश्चिमी हो गई

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा पुनः परिवर्तित होकर उत्तरी पश्चिमी हो गई है। इसकी वजह से बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के शेष भाग में दिन और रात के तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चले जाने से शीतलहर जैसी स्थिति बन गई। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह और मोहम्मद दानिश ने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान इसमें कोई विशेष परिवर्तन न होने के आसार हैं। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद व रूहेलखंड मंडल के जिलों में कहीं-कहीं रात में शीतलहर चलने के साथ पाला पड़ने की भी संभावना है। 

तराई इलाकों में घने कोहरे के आसार

इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि से इसके समाप्त हो जाने की भी संभावना है। यद्यपि इस दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों में कहीं-कहीं भोर के समय घने कोहरे के साथ अन्य स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे के पड़ने के आसार हैं। दिन चढ़ने के साथ तेजी से कोहरे के छंट जाने से दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें