फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के 55 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जारी रहेगा सर्दी का कहर; पढ़ें अपने जिले का हाल

Thu, 16 Jan 2025 10:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather News: यूपी में महाकुंभ के बीच प्रयागराज सहित 55 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। अभी सर्दी का कहर जारी रहेगा। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...
विज्ञापन
यूपी का मौसम। कोहरे की घनी चादर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dense Fog Alert In UP: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से घने कोहरे और ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस घने कोहरे और ठिठुरन भरी ठंड से फिलहाल कुछ दिन राहत नहीं मिलने वाली। घने कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार की सुबह राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, आगरा आदि शहरों में दृश्यता 50 मी से भी कम रही। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कई इलाकों में दोपहर बाद गुनगुनी धूप तो हुई लेकिन कोहरे के आगे बेअसर रही। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के 55 जिलों  में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।

वहीं बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह के बीच  पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और दिल्ली से सटे जिलों गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद आदि में  छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। गलन भरी हवाओं और कोहरे के बीच इस बूंदाबांदी से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 
 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से फिहलाल अब कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही प्रदेश में गलन भरी पछुआ और घना कोहरा बना रहेगा।
 
विज्ञापन

इन इलाकों में है घना कोहरा छाने की संभावना

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व  आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें