फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 मई से दोबारा बारिश के आसार; पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Fri, 01 May 2026 10:38 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: यूपी में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अब 4 मई से दोबारा बारिश के आसार हैं। आगे पढ़ें और जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या कहता है?
विज्ञापन
बारिश। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला और आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। इससे तेज गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। वहीं 4 मई से दोबारा हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


इससे पहले आंधी-बारिश के असर से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, बलिया और गाजीपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। इसके विपरीत उरई 43.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। अयोध्या में 19.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही। अमेठी में तापमान सामान्य से करीब 9.9 डिग्री नीचे पहुंच गया। बाराबंकी और गाजियाबाद में कई जगह ओले भी गिरे।

कल से फिर चढ़ेगा पारा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से बारिश का दायरा सिमटने लगेगा। पूर्वी व तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है। शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। 4 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में दोबारा हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें