फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गुजरते मानसून के बीच मौसम का यू-टर्न, बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी; इन जिलों में अलर्ट

Thu, 24 Sep 2026 06:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में गुजरते मानसून के बीच मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
यूपी में एक बार फिर से होगी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट लिया। बुंदेलखंड से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के असर से पारे में गिरावट आई। अगले दो दिनों में बारिश का दौर और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को 20 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। 25 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। 36 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की आशंका है।

बुधवार शाम तक कानपुर में 33.6, सोनभद्र में 17, बांदा में 8.8 और हमीरपुर में छह मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। झांसी, फतेहपुर, बलिया और हरदोई में भी बारिश हुई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से बारिश शुरू हुई है। 26 सितंबर को कई इलाकों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बारिश का असर 28 सितंबर तक रह सकता है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान चार से सात डिग्री तक गिरने की संभावना है।

विज्ञापन

लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

 राजधानी में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह बारिश के बाद धूप खिल गई। फिर दोपहर में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे पारे में हल्की गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि 27 सितंबर तक लखनऊ में रुक-रुककर छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान स्थिर रहते हुए 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें