फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: प्रदेश के इन जिलों में आज से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी; अलर्ट जारी

Fri, 20 Mar 2026 07:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम अपने बदले हुए अंदाज में दिखने जा रहा है। शुक्रवार को पूर्वी जिलों में बारिश होगी। 
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने का अलर्ट... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार को दिन में तेज झोंकेदार हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिली। दिल्ली से सटे जिलों और पश्चिमी इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बारिश ने माहौल ठंडा कर दिया। तेज झोंकों के साथ हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई जगहों पर मौसम का मिजाज तूफानी बना रहा।

विज्ञापन


विक्षोभ के असर से मथुरा में सबसे तेज 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। नोएडा में 59 किमी, जबकि आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की गई। बारिश में बागपत और बुलंदशहर आगे रहे, जहां करीब 6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड समेत लगभग पूरे प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक का असर रहेगा। करीब 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखेगा और अगले दो दिनों में पारा 5 से 7 डिग्री तक लुढ़क सकता है। बृहस्पतिवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं नजीबाबाद में बारिश और हवाओं के कारण पारा गिरकर 25 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा।

यहां है ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बांदा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा संभल बदायूं जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में।

गरज चमक और आंधी की (गति 50-60 किमी/घंटा) की संभावना

वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बांदा, चित्रकूट कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्त्रीज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेत्ती, अमेठी, सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, जातीन, हमीरपुर महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

तेज हवा के झोंकों के साथ आज बारिश के आसार

 राजधानी में शुक्रवार को तेज हवाओं संग बारिश के आसार हैं। माैसम विभाग की ओर से शुक्रवार को दिन में तेज हवा के झोंकों के साथ रूक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बारिश और हवाओं के असर से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में शुक्रवार से दो दिन तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। साथ ही इस बदलाव से पारे में पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

बृहस्पतिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें