फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, नए विक्षोभ के असर से शुरू होगा बारिश का दौर

Mon, 12 Oct 2026 10:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में सक्रिय हो रहे नए विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाला बारिश का दौर 16 और 17 अक्तूबर को मध्य यूपी और अवध होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन बारिश से राहत रहेगी। आसमान साफ होने और धूप निकलने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 15 अक्तूबर से यूपी में मौसम फिर करवट लेगा। सक्रिय हो रहे नए विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाला बारिश का दौर 16 और 17 अक्तूबर को मध्य यूपी और अवध होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 से 17 अक्तूबर के दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश के दौरान पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आएगी।

 

ये भी पढ़ें - सम्मिलित अवर अभियंता के 1536 पदों पर होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन

ये भी पढ़ें - यूपी: अखिलेश यादव बोले- चुनाव आयोग सामने आए, कहे भाजपा के इशारे पर काम नहीं करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा-फतेहपुर सबसे गर्म, नजीबाबाद में ठंडी रात
सोमवार को आगरा और फतेहपुर 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहे। वहीं नजीबाबाद में 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें