उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन बारिश से राहत रहेगी। आसमान साफ होने और धूप निकलने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 15 अक्तूबर से यूपी में मौसम फिर करवट लेगा। सक्रिय हो रहे नए विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाला बारिश का दौर 16 और 17 अक्तूबर को मध्य यूपी और अवध होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है।