फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: मौसम में ठहराव...लेकिन सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, कोहरे के साथ बूंदाबांदी के आसार; जानें अपडेट

Fri, 06 Feb 2026 12:02 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक धूप खिलेगी और घने कोहरे से राहत मिलेगी। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। तराई क्षेत्रों में कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होगा। प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है।
विज्ञापन
UP Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मौसम में अगले कुछ दिन तक ठहराव के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन प्रदेश भर में पछुआ हवाएं चलेंगी, दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी और सुबह शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। तराई के इलाकों में सुबह के समय छा रहे कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी। शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवाएं चलने से सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। बृहस्पतिवार को 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई यूपी में सबसे ठंडा रहा। वहीं 25.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी में सबसे गर्म दिन रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल अगले तीन चार दिन प्रदेश के मौसम में ठहराव रहेगा। यानी दिन व रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है। तराई व अन्य कुछ इलाकों में हो रहे कोहरे में धीरे-धीरे कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें