फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : किसान और सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहा मौसम, अभी कम बारिश, आगे तेज हुई तो और होगा नुकसान

Fri, 04 Aug 2023 09:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पूर्वी उप्र में सूखे की स्थिति थी पर बुधवार से बारिश होना शुरू हुई है। हालांकि बृहस्पतिवार को उम्मीद के हिसाब से बारिश नहीं हुई। सबसे ज्यादा असर धान की फसल पर पड़ रहा है। अब बारिश हुई है और लगातार इसी तरह से बारिश होती रहे तो धान की फसल के लिए यह मुफीद होगा।
विज्ञापन
मौसम की मार, तबाह हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार मौसम सरकार और किसान दोनों की योजना और रणनीति को पलीता लगा रहा है। पश्चिमी उप्र में बारिश हुई पर पूर्वी उप्र सूखा रह गया। हालांकि अब आगे बारिश होने की बात कही जा रही है। आशंका यह है कि कहीं तेज बारिश न हो जाए। इससे फिर से फसलों को नुकसान होगा। खास तौर से मोटे अनाज को भी नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन


पूर्वी उप्र में सूखे की स्थिति थी पर बुधवार से बारिश होना शुरू हुई है। हालांकि बृहस्पतिवार को उम्मीद के हिसाब से बारिश नहीं हुई। सबसे ज्यादा असर धान की फसल पर पड़ रहा है। अब बारिश हुई है और लगातार इसी तरह से बारिश होती रहे तो धान की फसल के लिए यह मुफीद होगा।

सूखने की ओर जा रही धान की फसल बच जाएगी। मौसमविदों का कहना है कि चिंता इस बात की है जितना लेट हो रही है, कहीं उतनी ही जोरदार बारिश न हो जाए। यदि ऐसा हुआ तो भी फसलों को नुकसान हो जाएगा। खास तौर पर मोटे अनाज को नुकसान होगा। मक्का आदि फसलों के लिए तो कृषि विभाग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। कहा है कि ज्यादा बारिश में खेतों से पानी निकालते रहें। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह कहते हैं कि मौसम तो इस बार चौंका रहा है। आगे तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


सरकार ने दलहन की तैयारी की
प्रदेश सरकार ने खास तौर से 14 जिलों में अरहर, व उर्द के बीजों की डेढ़ लाख मिनी किट बांटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लिए दस दिन का अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक मिनी किट में 4 किलो बीज होगा। देवरिया, महोबा, हमीरपुर, पीलीभीत, कौशांबी, झांसी, ललितपुर, जालौन , बांदा, चित्रकूट, चंदौली , मिर्जापुर , कुशीनगर और मऊ में ये किट बांटी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें