फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: ठंड से कांपा पूरा प्रदेश...कई जिलों में दृश्यता 20 मीटर, हर दिन गिर रहा पारा; अलर्ट जारी

Mon, 22 Dec 2025 07:28 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कोहरा छाया रहा। आगरा, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई शहरों में दृश्यता शून्य रही। बाराबंकी में 4.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर से पहाड़ों की पछुआ हवा चलने से ठंड और गलन बढ़ेगी। 
विज्ञापन
यूपी में कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में तापमान में हल्की बढ़त तो रही, लेकिन कोहरे का कहर बरकरार रहा। घने कोहरे की वजह से आगरा, अयोध्या, प्रयागराज और कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य हो गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कि मंगलवार को पूर्वी और मध्य यूपी में दो दिन में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके बाद विक्षोभ का असर खत्म होगा, हवा का रुख बदलेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से 25 दिसंबर से प्रदेश में गलन भरी उत्तरी-पछुआ हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ, बहराइच, इटावा, मुरादाबाद और फरुखाबाद में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता 20 मी., बरेली शाहजहांपुर में 25 मी. और मेरठ में 30 मीटर दर्ज की गई। बाराबंकी में 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही। वहीं 15.8 डिग्री तापमान के साथ वाराणसी में सबसे ठंडा दिन रहा।

माैसम विभाग ने मंगलवार केलिए प्रयागराज, कानपुर नगर, तराई इलाकों समेत 18 जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही वाराणसी, सुल्तानुर समेत 10 जिलों में पारे में भारी गिरावट के साथ शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत। 

इन जिलों में पारे में बड़ी गिरावट 

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें