फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, सोमवार को 59 जिलों के लिए जारी हुआ बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गिरा पारा

Sun, 05 Jul 2026 09:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। बदलाव की वजह से लखनऊ, कानपुर सहित कई जिलों में देर शाम बारिश हुई। 
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश से ही लोगों को संतोष करना पड़ा है। कम बारिश और तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी फिर बढ़ गई है। लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन ज्यादातर जिलों में केवल हल्की बूंदाबांदी ही हुई।

विज्ञापन


रविवार को वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, सुल्तानपुर, बरेली और मेरठ समेत करीब दस जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क व उमस भरा बना रहा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में व्यापक बारिश की संभावना कम है। केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश से लगे दक्षिणी यूपी, विंध्य और बुंदेलखंड के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 59 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 7 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। इससे उमस से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी।

Trending Videos

आज रात कई जिलों में हो सकती है बारिश

उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके असर से उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की रात और सोमवार को कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश का दायरा और बढ़ने के आसार हैं।

इन जिलों में है गरज चमक और वज्रपात की चेतावनी

वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।
 
विज्ञापन

दिन में उमस ने किया बेहाल, शाम को झमाझम बारिश

राजधानी में रविवार को दिनभर उमस ने लोगों को परेशान रखा। हालांकि, देर शाम मौसम ने करवट ली और करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान लखनऊ में 9.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ऊपर रहा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। इसके चलते 7 जुलाई से लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में रुक-रुककर अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें