फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: अवध क्षेत्र में बदला मौसम... बारिश के साथ ओलो की बरसात; फसल नुकसान की चिंता से किसान चिंतित

Mon, 17 Mar 2025 12:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

बारिश के बाद तेज हवाएं चलने से फसल गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा। जानकारी पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों और पुलिस ने पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
UP Weather News: अवध क्षेत्र में बारिश के साथ ओलो की बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में सोमवार की सुबह बारिश के साथ ओलो की बरसात हुई। कुछ ही देर में जमीन पर ओलो की परत बिछ गई। ओले गिरने से किसानों के माथे पर चिंता रेखा उभर आई। हालांकि बारिश थोड़ी देर में थम गई। 

विज्ञापन


इससे फसलों को किसी बड़े नुकसान का अंदेशा नहीं है। यदि आगे अभी और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान जरूर होगा। फिलहाल मौसम साफ हो गया है। धूप खिल गई है। मौसम के साफ होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि खेतों पर फसल पककर खड़ी है। अब काटने की तैयारी है। ऐसे में अधिक बारिश साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी गाज; जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुति, बंदी को कॉल कराकर जेल से कराई थी डील

बाराबंकी में बारिश के साथ गिरे ओले, किसान चिंतित

बाराबंकी में सोमवार को सुबह से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बारिश के साथ ओलो की बरसात हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओले गिरने से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि अभी इतनी बारिश नहीं हुई है, कि फसलों को नुकसान हो। यदि आगे और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होगा, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें