फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: यूपी में पारा गिरा... हवा कंपाने लगी, अयोध्या रहा सबसे ठंडा शहर; जानें मौसम का पूर्वानुमान

Tue, 09 Dec 2025 08:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में गलन भरी पछुआ हवाओं से ठंड का दायरा बढ़ गया। कोहरे से दृश्यता घट गई है। धुंध और कोहरे से कुशीनगर, बहराइच में दृश्यता 50 मीटर से नीचे रही। अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले के मौसम का हाल... 
विज्ञापन
बढ़ने लगी ठंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में गलन भरी पछुआ हवाओं के साथ ठंड का मौसम अपने पूरे रंग में है। सुबह-शाम कोहरे और ठिठुरन भरी सर्द रातों के साथ पौष माह की शुरुआत हो चुकी है। दिन में हो रही गुनगुनी धूप भी गलन से राहत नहीं दे रही।

विज्ञापन


धुंध और कोहरे की वजह से तराई के कुशीनगर, बहराइच में दृश्यता 50 मीटर से नीचे सिमट गई। वहीं आजमगढ़ में दृश्यता 300 मीटर दर्ज हुई। इटावा, अयोध्या, कानपुर शहर आदि में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। 

छिटपुट बादलों की मौजूदगी रहेगी

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश में पारे में क्रमश: गिरावट जारी रहेगी। इस बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई इलाकों में छिटपुट बादलों की मौजूदगी रहेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। विक्षोभ के गुजरने के बादल छंटेंगे। धूप-छांव के मौसम से निजात मिलेगी। इस बीच प्रदेश के तराई व अन्य इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम धुंध व कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन

अयोध्या रहा सबसे ठंडा

6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं बरेली में 7.4 डिग्री और इटावा में 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें