फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: अब सिमटेगी आंधी बारिश, फिर चढ़ेगा पारा और गर्मी दिखाएगी अपना रंग; जानें मौसम का ताजा अपडेट

Mon, 01 Jun 2026 09:31 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update: 02 जून से आंधी बारिश सिमटेगी और पारा फिर से चढ़ेगा। गर्मी अपना रंग दिखाएगी। सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ फर्रुखाबाद प्रदेश में सबसे गर्म रहा। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले के मौसम का ताजा अपडेट...
विज्ञापन
फिर बढ़ेगा पारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


सोमवार को सुल्तानपुर में 14.8 मिमी, फतेहपुर में 7.3 मिमी, अमेठी में 6.6 मिमी, आजमगढ़ में 3.8 मिमी, हरदोई में 1.6 मिमी और झांसी में 1.2 मिमी बारिश हुई। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ फर्रुखाबाद प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके चलते मंगलवार से आंधी-बारिश का दायरा सिमटने की संभावना है। विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव लगातार कमजोर हो रहा है। इसके चलते अगले चार दिनों में प्रदेश के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है और धीरे-धीरे गर्मी का असर फिर बढ़ने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें