फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: यूपी में झुलसाने लगी गर्मी... कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; हीट वेव का अलर्ट घोषित

Sun, 06 Apr 2025 02:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में गर्मी झुलसाने लगी है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दिल्ली एवं आगरा से सटे 10 जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। आठ अप्रैल से पुरवाई चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। 
विज्ञापन
धूप व लू से अपने बच्चे और खुद को बचाकर जाती महिला। (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे कई जिले लू की चपेट में हैं। अगले दो दिनों तक फिलहाल तेज धूप और गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। रात के पारे में भी बढ़ोतरी आएगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से सोमवार को आगरा और दिल्ली से सटे लगभग 10 जिलों  गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Ram Navami Live: रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक, विशेष आरती भी हुई; दर्शन पाकर धन्य हुए श्रद्धालु

तराई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आठ अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पुरवा हवाएं चलेंगी। तराई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें