फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: 60 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी... वज्रपात का भी अलर्ट; जानें पूर्वानुमान

Thu, 01 May 2025 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Forecast: यूपी में मई की शुरुआत तपन से नहीं बल्कि गरज-चमक संग बारिश और तेज हवाओं के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ इस बदले हुए मौसम की वजह कई सारी मौसमी घटनाओं का एक साथ होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक गरज-चमक संग बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। इन झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। बारिश और हवाओं के असर से अधितम तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। 

वैज्ञानिकों ने बताई बेमौसम बारिश की वजह  

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा मौजूद है। यह केरल तक जा रही है। इसके अग्रभाग के प्रभाव में पूरा उत्तर प्रदेश आ रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: अमेठी के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, ऑर्डिनेंस फैक्टरी और ओपन हार्ट सर्जरी थिएटर का किया निरीक्षण
विज्ञापन


साथ ही एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय  है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पूर्वा हवाओं और दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के आपस में समागम होने के साथ ही चक्रवाती परिसंचरण के परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह के लिए मौसम प्रभावित रहने वाला है।

इन जिलों में गरज चमक संग वज्रपात होने की संभावना

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती. बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में गरज चमक संग वज्रपात होने की संभावना है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें