फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : आज से बदलेगा मौसम, 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात... 12 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

Sun, 27 Apr 2025 01:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग रुक-रुककर बूंदाबांदी की परिस्थितियां बनेंगी। 
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क पर सन्नाटा। (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है। प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी तो 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में पारा 44 डिग्री के पार चला गया। वहीं बाराबंकी, हरदोई, बलिया, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर और अलीगढ़ शहर भी लू की चपेट में रहे।

यह भी पढ़ेंः- UP News: टूटेगी हनुमानगढ़ी की सदियों पुरानी परंपरा... होगी नई शुरुआत, गद्दीनशीन महंत करेंगे रामलला के दर्शन

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।

इन जिलों में गरज-चमक संग वज्रपात की संभावना

सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें