उत्तर प्रदेश में बुधवार से दक्षिणी हिस्से से मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। अब इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। यह धीरे-धीरे तराई, मध्य और पश्चिमी इलाकों तक बढ़ता दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को बारिश के क्षेत्रफल और तीव्रता में और बढ़ोतरी आएगी।
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।