उत्तर प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत चिलचिलाती धूप और गर्मी के साथ हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल गर्मियों के सीजन में अप्रैल से जून के बीच पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक तापमान और लू (हीटवेव) वाले दिनों की संख्या में बढ़ोतरी आएगी।
मौसम विभाग ने साल 1993 से लेकर 2016 तक के अप्रैल से जून में पड़ने वाले लू के दिनों का आंकड़ा पेश किया है। विश्लेषण में यह बात सामने आई कि इस बार गर्मियों के सीजन अप्रैल से जून के बीच में लू के दिनों की संख्या में सामान्य से 6 से 7 दोनों का इजाफा देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि इस साल अप्रैल से जून के बीच में लू का ज्यादा असर विशेषतौर पर दक्षिणी और विंध्य रीजन समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिखेगा।
यह भी पढ़ेंः- UP: प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैं एक योगी हूं और...
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इस बार ला-नीनो परिस्थितियां तटस्थ स्थिति की ओर शिफ्ट हो रही हैं। बारिश भी कम होगी। इसलिए इस बार गर्मियों के सीजन में तापमान के गिरावट की वजहें नहीं हैं। अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।