फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: यूपी में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, फिर सताएगी उमस और गर्मी; कुछ दिन नदारद रहेगी बारिश

Sat, 16 Aug 2025 10:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update : यूपी में मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। अब उमस और गर्मी फिर सताएगी। कुछ दिन तक बारिश नदारद रहेगी। मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
गर्मी से बचाव कर जाती युवतियां। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता में कमी आने से उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक कहीं कहीं छिटपुट बारिश छोड़कर प्रभावी बारिश की संभावना कम है। बारिश में कमी से गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी। 

विज्ञापन


वहीं बादल छंटने और धूप होने से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, इस दौरान पश्चिमी यूपी के तराई हिस्सों में कहीं-कहीं बादल छाने और बौछारें पड़ने की संभावना है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार कर चुका है। इन्हीं वजहों से उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मानसून की सक्रियता कम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें