उत्तर प्रदेश में बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई हवा-बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जिलाधिकारियों ने राहत विभाग को यह सूचना दी है। इस पर राहत विभाग ने उनसे लिखित में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
सभी 75 डीएम कार्यालयों ने मौखिक तौर पर इस संबंध में अपनी सूचना राहत विभाग को नोट करा दी है। लखनऊ के ही जिला प्रशासन का कहना है कि हवा-बारिश से गेहूं की कटाई तो लेट हुई है, पर फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कमोबेश यही रिपोर्ट बाकी जिलों से भी मिली है।
यहां बता दें कि फसल को 33 प्रतिशत या उससे अधिक नुकसान होने पर सरकार की ओर से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने नुकसान के आकलन के निर्देश दिए थे। इस पर राहत विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन से मौका मुआयना के आधार रिपोर्ट मांगी थी।
यह भी पढ़ेंः- Weather Forecast UP : आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 में वज्रपात और 14 जनपदों में आंधी की चेतावनी
शुक्रवार को राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से गोमती नगर की हवा काफी दिनों बाद गहरे-हरे यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में रही। साथ ही कुकरैल और अलीगंज की हवा भी हरे श्रेणी में दर्ज हुई। बीबीएयू, लालबाग और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रिकाॅर्ड की गई।
- गोमतीनगर- 42 - गहरा हरा- अच्छा
- कुकरैल - 60 - हरा- अच्छा
- अलीगंज- 68 - हरा- अच्छा
- बीबीएयू- 123 - पीला- मध्यम
- लालबाग- 142 - पीला- मध्यम
- तालकटोरा - 169 - पीला- मध्यम