फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: फरवरी में मार्च सी तपिश, सर्दी की विदाई के मिले सकेत; मौसम विभाग का अनुमान- रोज बढ़ेगा पारा

Mon, 16 Feb 2026 06:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश में सर्दी अब विदा ले रही है और फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का पारा चढ़ेगा। बुधवार को आगरा व बुंदेलखंड में तेज हवाओं संग हल्की बारिश के आसार हैं। बादलों की सक्रियता से रात का तापमान भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने वाली है - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सर्दी अब ढलान पर है और गर्मी की दस्तक साफ महसूस की जा रही है। बीते कुछ दिनों से तेज धूप ने दिन के तापमान में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे दोपहर में हल्की गर्माहट और पसीने का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और कमजोर पड़ेगा तथा दिन का पारा धीरे-धीरे चढ़ता जाएगा।

विज्ञापन


इस बीच 18 फरवरी, बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा और दिल्ली से सटे जिलों के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में मौसम करवट ले सकता है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह आगरा और आसपास के जिलों तथा बुंदेलखंड में हल्की वर्षा संभव है। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बादलों की सक्रियता बढ़ने से रात का तापमान भी बढ़ेगा और रातें अपेक्षाकृत गर्म रह सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें