फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में बदलने जा रहा है मौसम, तापमान में उछाल के बाद जारी हुई बारिश की चेतावनी, जानिए पूर्वानुमान

Fri, 20 Dec 2024 07:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

UP weather: यूपी में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। हवाओं में हो रहे बदलावों के बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी पुरवाई तो कभी पछुआ की अदला- बदली से यूपी में मौसम आंखमिचौली का खेल खेल रहा है। पौष माह वाली सर्दियां ठीक से शुरू भी नहीं हुई हैं कि अब प्रदेश में तापमान में हल्के उछाल के साथ 26 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान, पहले पछुआ फिर उसके बाद 23 दिसंबर से पुरवाई चलेगी। अगले दो दिन पछुआ के असर से प्रदेश में रात के पारे में 1 डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसके बाद 26 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की प्रबल संभावना बन रही है। 28 दिसंबर के बाद से फिर से तापमान गिरना शुरू होगा।

शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो बहराइच में सर्वाधिक 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रयागराज में 26.6 डिग्री और चुर्क में 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं न्यूनतम की बात करें तो कानपुर में सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस, बुलंदशहर में 6 डिग्री और अमेठी में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें