फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा तो उरई रहा सबसे गर्म; जानिए पूर्वानुमान

Wed, 15 Oct 2025 08:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ जिलों में तीखी धूप से तापमान में बढ़ोतरी हुई तो वहीं कानपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक आ गया।
विज्ञापन
यूपी के मौसम में हो रहे हैं बदलाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में माैसम ने एकदम से करवट ली है। रात से लेकर सुबह तक की हवा में अच्छी खासी ठंडक घुली हुई है। माैसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक पारे का गिरना थमेगा। कहीं-कहीं दिन व रात के तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। बुधवार को उरई में दिन के पारे में 3.6 डिग्री का उछाल आया। यहां दिन का तापमान 35.6 डिग्री सेल्यियस तक पहुंच गया। वहीं कानपुर शहर में सबसे कम न्यूनतक तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक रात में पारे के गिरने पर लगाम लगेगी। साथ ही माैसम शुष्क रहने और दिन में धूप खिलने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें