फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : आज ले लीजिए धूप का मजा, कल से फिर शीतलहर की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Sun, 15 Jan 2023 02:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतही हवाओं का रूख बदलकर पूर्वी/दक्षिणी-पूर्वी हो जाने तथा कोहरे के घनत्व में प्रभावी कमी आने के कारण विकिरणीय ऊष्मन बढ़ा है। इससे पिछले 2-3 दिनों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के तापमान में प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य के उतरायण के साथ ही मौसम खुल गया है, पर मौसम विभाग का कहना है कि धूप से ये राहत अभी ले लीजिए, लेकिन फिर एक बार करवट लेगा मौसम। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिर से कोल्ड डे (शीत दिवस) और शीत लहर सताएगी। लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान में गिरावट आएगी। पर तापमान चार डिग्री तक पहुंचेगा, इसके आसार बहुत कम हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतही हवाओं का रूख बदलकर पूर्वी/दक्षिणी-पूर्वी हो जाने तथा कोहरे के घनत्व में प्रभावी कमी आने के कारण विकिरणीय ऊष्मन बढ़ा है। इससे पिछले 2-3 दिनों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के तापमान में प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई। 

अब इस पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर आगे बढ़ने के कारण सतही स्तर पर उच्च हिमालयीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी बर्फ़ीली हवाएं चलने लगी हैं। इसके कारण 15 जनवरी के बाद कोहरे के घनत्व में बढ़ोत्तरी के साथ आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में एक बार पुनः 4-6°C की गिरावट आने की सम्भावना है। साथ ही 16 से 18 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस (कोल्ड डे) तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में 16-17 जनवरी की शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने की संभावना है।
विज्ञापन


इसी पश्चिमी विक्षोभ के चलते कोहरे एवं कोल्ड फ्रंट के प्रभाव से तेज़ उत्तरी पश्चिमी बर्फ़ीली हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान आज दिन के अधिकतम तापमान में 3-8°C की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल से ही शीत दिवस से अति शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हो जाने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें