फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today: ठंड से होगी दिसंबर की शुरुआत, पहले दिन ही कोहरे की एंट्री का अलर्ट; कंपाएंगी पछुआ हवाएं

Sun, 30 Nov 2025 10:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update Today : पश्चिमी यूपी में सोमवार से ठंड बढ़ेगी। दो दिनों में 2 से 4 डिग्री तक पारा लुढ़केगा। इससे पहले शनिवार को 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर सबसे ठंडा शहर रहा। आगे पढ़ें पूर्वानुमान... 
विज्ञापन
UP Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में फिर मौसम में बदलाव की आहट है। रविवार से प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाएं रफ्तार पकड़ेंगी। इससे अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी में दिन व रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। हालांकि, रविवार को पूर्वांचल और बुंदेलखंड में दिन के तापमान में बढ़त की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


सोमवार से पूरे प्रदेश में ठंड में बढ़ेगी। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। इटावा में रात का पारा 8 डिग्री और बरेली में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

हल्के से मध्यम कोहरे के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। इससे ठंड बढ़ेगी। सोमवार को सुबह तराई समेत ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें