प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
राजधानी में पिछले कई दिनों से चल रही उमस भरी तीखी गर्मी से बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बृहस्पतिवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही और पुरवाई संग कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे तात्कालिक तौर पर पारे में हल्की गिरावट से लोगों को राहत मिलेगी।
बुधवार को दिन के पारे में तो मामूली बढ़त रही, लेकिन पुरवाई की वजह से उमस भरी धूप की दोहरी मार रही। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 38.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं रात के पारे में एक डिग्री की बढ़त रही और तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।