फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: लखनऊ समेत मध्य यूपी में आज से बारिश के आसार, 6 दिसंबर को होगी मिचौंग तूफान की वापसी

Mon, 04 Dec 2023 06:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है। इसका क्षेत्र पश्चिमी यूपी और आसपास है।
विज्ञापन
आज हो सकती है बारिश। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लखनऊ समेत मध्य यूपी में आज से बारिश के आसार हैं। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे हालात सात दिसंबर तक बने रह सकते हैं।

विज्ञापन


बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है। इसका क्षेत्र पश्चिमी यूपी और आसपास है। इसके कारण मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, छह और सात दिसंबर के करीब मिचौंग तूफान की वापसी होगी। इसके कारण दक्षिण पूर्वी यूपी, खासकर छत्तीसगढ़ व झारखंड से लगे इलाके में इसका असर देखने को मिलेगा। ब्यूरो

 सात दिसंबर के करीब मिचौंग की 
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, छह और सात दिसंबर के करीब मिचौंग की वापसी होगी, इसके कारण दक्षिण पूर्वी यूपी, खासकर छत्तीसगढ़ व झारखंड से लगे इलाक में इसका असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें