पछुआ के असर से हवा की गुणवत्ता में एक दिन में ही काफी सुधार दिखाई दिया। छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से अलीगंज, लालबाग, तालकटोरा और बीबीएयू में एक साथ काफी दिनों बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक पीली श्रेणी में दर्ज हुआ। इससे पहले इन इलाकों में यलो या रेड श्रेणी में हवा की गुणवत्ता दर्ज हो रही थी। गोमतीनगर और कुकरैल की हवा ग्रीन श्रेणी में दर्ज हुई।
कुछ ऐसा रहा हवा का हाल
गोमतीनगर- 97 - हरा - अच्छा
कुकरैल- 87- हरा- अच्छा
अलीगंज- 189 - पीला- मध्यम
लालबाग- 195 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 108 - पीला- मध्यम
तालकटोरा- 148 पीला- मध्यम