फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अनुराग भदौरिया की पत्नी और पूर्व सपा सांसद की बेटी अनुपमा सरोज का वीआरएस मंजूर, चुनाव लड़ने की चर्चा

Sat, 07 Nov 2026 07:27 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपम सरोज का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन शासन ने मंजूर कर लिया है। उन्हें 31 अक्तूबर 2026 से वीआरएस दिया गया है। इसके बाद सीतापुर की आरक्षित सिधौली विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है, हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
अनुपम सरोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी और पूर्व सपा सांसद सुशीला सरोज की बेटी अनुपमा सरोज अब सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं। राज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात अनुपमा सरोज का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) आवेदन शासन ने मंजूर कर लिया है।

विज्ञापन


इसके बाद उनके सीतापुर की सिधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सिधौली सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। हालांकि, अभी तक उनके चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी या उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अनुपमा सरोज का राजनीतिक कनेक्शन पहले से ही मजबूत है। उनकी मां सुशीला सरोज समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद रह चुकी हैं, जबकि पति अनुराग भदौरिया पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल हैं। ऐसे में सरकारी सेवा से वीआरएस लेने के फैसले को उनके राजनीतिक सफर की संभावित शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी एक और पहचान गायिका के रूप में भी है। यानी प्रशासनिक सेवा, राजनीतिक परिवार और संगीत से जुड़ी पहचान के बीच अब उनके सियासी मैदान में उतरने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सिधौली से चुनाव लड़ने की चर्चा

राज्य कर अनुभाग-1 की ओर से 28 अक्तूबर को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक अनुपमा सरोज को 31 अक्तूबर 2026 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है। उन्होंने इसके लिए 11 जून 2026 को आवेदन किया था। राज्य कर मुख्यालय ने 17 जुलाई को उनका आवेदन शासन को भेजा था। इसके बाद 21 अक्तूबर को ई-मेल के जरिये किए गए अनुरोध पर शासन स्तर पर विचार किया गया और वीआरएस को मंजूरी दे दी गई।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या अनुपमा सरोज वाकई सिधौली से चुनावी मैदान में उतरेंगी। अगर ऐसा होता है तो 2027 के विधानसभा चुनाव में सिधौली सीट पर सपा की दावेदारी को लेकर एक नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें